नैनीताल , अप्रैल 17 -- उत्तराखंड के नैनीताल में पर्यटन सीजन शुरू होने वाला है जिसके मद्देनजर सुरक्षा व्यवस्थाएं मजबूत की जा रही हैं। इसी क्रम में नैनीताल के वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक (एसएसपी) डॉ मंजूनाथ टीसी के निर्देश में मल्लीताल रोपवे क्षेत्र में पुलिस, फायर सर्विस और राज्य आपदा मोचन बल (एसडीआरएफ) की टीमों ने संयुक्त मॉक ड्रिल कर आपदा से निपटने की तैयारियों को परखा।इस दौरान थाना मल्लीताल पुलिस, अग्निशमन विभाग और एसडीआरएफ की संयुक्त टीमों ने संभावित आपदा की स्थिति में रेस्क्यू ऑपरेशन का अभ्यास किया। मॉक ड्रिल में रोपवे में फंसे यात्रियों को सुरक्षित निकालने, आपातकालीन स्थिति में त्वरित प्रतिक्रिया देने और समन्वय के साथ राहत कार्य करने का प्रदर्शन किया गया।
अधिकारियों ने बताया कि इस तरह के अभ्यास का उद्देश्य आपदा के समय बेहतर तालमेल और तेज प्रतिक्रिया सुनिश्चित करना है, ताकि पर्यटकों और स्थानीय लोगों की सुरक्षा में कोई कमी न रहे।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित