नैनीताल , मार्च 15 -- उत्तराखंड के नैनीताल जिले के पहाड़ी क्षेत्रों के साथ-साथ मैदानी क्षेत्रों में रविवार सुबह मौसम ने अचानक करवट ले और तेज मूसलाधार बारिश हुई जिससे रामनगर, हल्द्वानी, कालाढुंगी, पिरूमदारा आदि मैदानी क्षेत्रों में तापमान में गिरावट दर्ज की गई।

जिले में पिछले दो दिनों से दोपहर में तेजी से गर्मी बढ़ने लगी थी लेकिन आज जिले में ओलों और मैदानी क्षेत्रों में बारिश के बाद लोगो को राहत मिली है, उसके साथ पुनः ठंड भी लौट आई है। आज सुबह से ही आसमान में घने बादल छाए हुए हैं और कई क्षेत्रों में मूसलाधार बारिश हुई है,इस बारिश के बाद तापमान में गिरावट दर्ज की गई, जिससे मौसम एक बार फिर ठंडा हो गया।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित