नैनीताल , मार्च 15 -- उत्तराखंड की सरोवर नगरी नैनीताल व उसके आसपास रविवार सुबह के समय नैनीताल में जमकर ओलावृष्टि हुई, जिसके चलते ठंड में भी इजाफा हो गया। सरोवर नगरी में रात से आसमान में घने बादल छाए हुए थे और बिजली की तेज गर्जनाओ एवं हवाओं के साथ आज सुबह जमकर ओलावृष्टि हुई। जिससे जन जीवन अस्त व्यस्त हो गया। मौसम विभाग का पूर्वानुमान सटीक साबित हुआ।ओलावृष्टि से ऊंचे पहाड़ों में सफेद बर्फ की चादर नजर आ रही है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित