मुंबई , अक्टूबर 31 -- ोजपुरी फिल्म जगत में पारिवारिक रिश्तों पर आधारित नई फिल्म 'मंझली बहू' का आधिकारिक ट्रेलर रिलीज हो गया है। एडवाइज भोजपुरी प्रस्तुत इस फिल्म में विक्रांत सिंह राजपूत, अनीता रावत, नेहा सिंह, प्रकाश जैस और शालू सुष्मित राजपूत प्रमुख भूमिकाओं में नजर आएंगे। ट्रेलर रिलीज होने के बाद फिल्म को लेकर दर्शकों के बीच उत्सुकता बढ़ गई है।

फिल्म के शीर्षक 'मंझली बहू' से ही पारिवारिक रिश्तों और घर-परिवार की कहानी का संकेत मिलता है। भोजपुरी सिनेमा में पारिवारिक परंपराओं, आपसी संबंधों और सामाजिक सरोकारों पर आधारित फिल्मों का खास दर्शक वर्ग रहा है। ऐसे में फिल्म का विषय दर्शकों के लिए दिलचस्प हो सकता है।

फिल्म की निर्माता नेहा श्री हैं, जबकि एल डिस्ट्रिक्ट डू आर्ट प्राइवेट लिमिटेड इसकी सहयोगी संस्था है। फिल्म का निर्देशन और संगीत रितेश ठाकुर ने दिया है। इसकी कहानी विशाल पांडेय ने लिखी है। गीत अभिलाष कुमार और चंदन बाबू ने लिखे हैं।

फिल्म का छायांकन प्रमोद पांडेय ने किया है, जबकि संकलन और डीआई का काम अजय सिंह ने संभाला है। नृत्य निर्देशन कानू मुखर्जी और विवेक थापा ने किया है।

विक्रांत सिंह राजपूत भोजपुरी सिनेमा के जाने-पहचाने अभिनेता हैं। वहीं, अनीता रावत और नेहा सिंह की मौजूदगी भी फिल्म को लेकर दर्शकों की दिलचस्पी बढ़ा रही है। ट्रेलर में फिल्म की झलक देखने के बाद अब दर्शकों को इसकी रिलीज की तारीख और अन्य जानकारियों का इंतजार है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित