अहमदाबाद , मई 13 -- ई गेंद से कगिसो रबाडा और मोहम्मद सिराज। तेज गेंदबाज़ी में बदलाव के लिए प्रसिद्ध कृष्णा और जेसन होल्डर। मुख्य स्पिनर के तौर पर राशिद ख़ान। यह एक ऑल स्टार टेस्ट XI जैसी लगती है। इन तेज़ गेंदबाज़ों के साथ "किसी भी कप्तान (शुभमन गिल) को शानदार एहसास होगा।" ऐसा अंबाती रायुडू ने गुजरात टाइंटस (जीटी) की सनराइजर्स हैदराबाद (एसआरएच) के ख़िलाफ़ बड़ी जीत के बाद मजाकिया लहजे में कहा।
पूर्व क्रिकेटर संजय बांगर ने जीटी के अंक तालिका में पहले स्थान पर जाने के बाद ईएसपीएन क्रिकइंफो के टाइमआउट शो पर कहा, "मेरे हिसाब से आपको आशीष नेहरा को क्रेडिट देना होगा क्योंकि जो गेंदबाज़ उनके अंडर खेलते हैं उनके ऊपर उनका काफ़ी प्रभाव है। सिराज जैसे कई गेंदबाज़ हैं जो 2017-18 में करियर की शुरुआत में उनके अंडर खेले हैं। उस समय वह वो सिराज नहीं थे जो आज हैं। लेकिन वह जीटी में अपने समय का कगिसो रबाडा के साथ आनंद ले रहे हैं। 2019 और 2020 सीज़न में (दिल्ली कैपिटल्स के साथ, 25 और 30 विकेट) उनके शानदार सीज़न को नहीं भूलना चाहिए, लेकिन इसके बाद उनकी फ़ॉर्म में गिरावट आई थी।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित