श्रीगंगानगर , अक्टूबर 18 -- राजस्थान में श्रीगंगानगर जिले के सूरतगढ़ सदर थाना क्षेत्र में शनिवार रात राष्ट्रीय राजमार्ग -62 पर अज्ञात कार की चपेट में आने से मोटर साइकिल पर सवार युवक की मौत हो गई।
हादसे के बाद आक्रोशित ग्रामीणों ने राजमार्ग को करीब दो घंटे तक अवरुद्ध कर दिया, जिससे दोनों तरफ वाहनों की लंबी कतारें लग गईं और राहगीरों को भारी परेशानी झेलनी पड़ी।
मृतक की पहचान रणजीत (25) हुई है। प्राप्त जानकारी के अनुसार रणजीत अपनी मोटर साइकिल पर सवार था, जब संघर मोड़ के पास अज्ञात कार ने उसे टक्कर मार दी। इससे उसकी मौके पर ही मौत हो गई।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित