नयी दिल्ली , जुलाई 12 -- नेशनल अकाली दल ने जनता के बीच अपनी मौजूदगी बढ़ाने और अपने कैडर को मजबूत करने के उद्देश्य से दिल्ली और कई राज्यों में संगठनात्मक बैठकें करने का ऐलान किया है।
पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष परमजीत सिंह पम्मा ने कहा कि हम सदस्यता अभियान शुरू करने, नये सदस्यों को शामिल करने और जमीनी स्तर पर अपने संगठनात्मक नेटवर्क का विस्तार करने का इरादा रखते हैं।
उन्होंने कहा कि अभियान के दौरान नये सदस्यों को जिम्मेदारियां सौंपी जाएंगी और संगठनात्मक नियुक्तियों का ऐलान किया जाएगा।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित