, Aug. 31 -- कैनबरा, 31 अगस्त (वार्ता/स्पुतनिक) ऑस्ट्रेलिया नेपाल-चीन सीमा पर आयी विनाशकारी बाढ़ से प्रभावित लोगों को 30 लाख ऑस्ट्रेलियाई डॉलर (लगभग 21 लाख अमेरिकी डॉलर) की अतिरिक्त सहायता राशि प्रदान करेगा। इसके साथ ही कुल मानवीय सहायता राशि बढ़कर 80 लाख ऑस्ट्रेलियाई डॉलर (लगभग 57 लाख अमेरिकी डॉलर) हो जायेगी।
आस्ट्रेलियाई रक्षा मंत्रालय ने रविवार को जारी बयान में कहा, "नेपाल-चीन सीमा पर आयी भीषण बाढ़ के बाद राहत और पुनर्वास कार्यों के लिए ऑस्ट्रेलियाई सरकार 30 लाख डॉलर की दूसरी किश्त के रूप में अतिरिक्त मानवीय सहायता भेज रही है।"इस अतिरिक्त राशि में से लगभग 14 लाख डॉलर का उपयोग नेपाल की मांगी गयी आवश्यक वस्तुओं की खरीद के लिए किया जायेगा, जिसमें स्वच्छता किट और सौर ऊर्जा से चलने वाले प्रकाश उपकरण शामिल हैं। 'ऑस्ट्रेलियाई रक्षा बल' इस राहत सामग्री को पहुंचायेगा, जिसके तहत देश की वायु सेना आने वाले दिनों में क्वींसलैंड से पहली खेप रवाना करने की तैयारी कर रही है।
इसके अलावा, लगभग 7,16,000 डॉलर की राशि मानवीय सहायता संगठन 'इमरजेंसी एक्शन एलायंस' को प्रदान की जायेगी।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित