काठमांडू , फरवरी 24 -- नेपाल के बागमती प्रांत में एक फूड कंपनी में चीनी और स्थानीय कर्मचारियों के बीच हुई झड़प में सात लोग घायल हो गए।

पुलिस ने मंगलवार को यह जानकारी दी। उन्होंने बताया कि घटना सिंधुली जिले में स्थित ज़ियान हिमालयन फ़ूड कंपनी में हुई।

स्थानीय मीडिया रिपोर्टों के अनुसार 30 वर्षीय नेपाली कर्मचारी नवराज बमजन को नौकरी से निकाले जाने को लेकर विवाद शुरू हुआ, जो बाद में मारपीट में बदल गया। झड़प में नवराज बमजन और गोकर्ण कटुवाल को सिर में चोट आई है। कंपनी में कार्यरत पांच चीनी नागरिक भी घायल हुए हैं। सभी घायलों को कपिलकोट प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र में उपचार के लिए भर्ती कराया गया है। पुलिस मामले की जांच कर रही है।

क्षेत्रीय पुलिस कार्यालय कपिलकोट के मुताबिक सूचना मिलते ही पुलिस निरीक्षक के नेतृत्व में 10 पुलिसकर्मियों और 15 सशस्त्र पुलिस बल के जवानों को मौके पर भेजा गया।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित