चंडीगढ़ , अगस्त 27 -- नेपाल में हाल ही में आई अचानक बाढ़ के मद्देनजर चंडीगढ़ प्रशासन ने नागरिकों से अपील की है कि यदि उनके पास चंडीगढ़ निवासी किसी ऐसे व्यक्ति के बारे में जानकारी है, जो बाढ़ की घटना के बाद से लापता है या जिसका पता नहीं चल पा रहा है, तो इसकी सूचना केन्द्र शासित प्रदेश के उपायुक्त कार्यालय चंडीगढ़ को दें।
जानकारी कंट्रोल रूम के नंबर 112 या 0172-2700025 पर दी जा सकती है। इसके अलावा एडीसी-सीएचडी@एनआईसीडाॅटइन पर ई-मेल भेजकर भी सूचना साझा की जा सकती है। इस संबंध में संपर्क अधिकारी कार्यालय अधीक्षक, उपायुक्त कार्यालय, चंडीगढ़ मोहन सिंह हैं।
प्रशासन के अनुसार, प्राप्त जानकारी को संकलित कर संबंधित अधिकारियों के साथ साझा किया जाएगा, ताकि लापता व्यक्तियों का पता लगाने और प्रभावित परिवारों को आवश्यक सहायता उपलब्ध कराने में मदद मिल सके। प्रशासन ने नागरिकों से इस सूचना को अधिक से अधिक लोगों तक पहुंचाने की अपील की है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित