चम्पावत , अक्टूबर 25 -- उत्तराखंड की चंपावत पुलिस ने भारत नेपाल सीमा पर इनामी गैंगस्टर को गिरफ्तार किया है। आरोपी नेपाल स्मैक तस्करी कर रहा था।

पुलिस अधीक्षक (एसपी) रेखा यादव ने रविवार को इस मामले का खुलासा करते हुए बताया कि जिले में मादक पदार्थों की तस्करी और वांछित अपराधियों के खिलाफ चल रहे विशेष अभियान समूह (एसओजी) टीम की ओर से अभियान के तहत एसओजी की टीम की ओर से नेपाल बॉर्डर पर पिलर संख्या 805/01 के निकट जंगल में चेकिंग अभियान चलाया जा रहा था।

इसी दौरान टीम ने आरोपी राहुल कुमार निवासी ग्राम पम्पापुर, थाना बनबसा, चम्पावत को गिरफ्तार किया गया। आरोपी गैंगस्टर एक्ट की धारा 2/3 में वांछित चल रहा था। पूछताछ में आरोपी ने बताया कि वह नेपाल के झलारी, महेंद्रनगर निवासी रवि बासा के साथ स्मैक के कारोबार में शामिल है। उसके पास से 18.08 ग्राम स्मैक भी बरामद हुई है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित