नयी दिल्ली , अगस्त 27 -- कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे ने नेपाल में हुई त्रासदी को लेकर गहरा दुख व्यक्त किया और कहा कि इस त्रासदी में बड़ी संख्या में भारतीय पर्यटक लापता हुए हैं और कई लोगों की मृत्यु भी हुई है।

श्री खरगे ने कहा कि ऐसी दुखद घड़ी में सभी को मिलकर प्रभावित लोगों और उनके परिवारों की मदद करनी चाहिए। उन्होंने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से अपील की कि वे उन परिवारों की सहायता करें, जिनके रिश्तेदार नेपाल त्रासदी के बाद लापता हैं या जिनकी मौत हो गयी है।

कांग्रेस अध्यक्ष ने सरकार से लापता भारतीयों की तलाश के लिए हरसंभव प्रयास करने और उन्हें सुरक्षित उनके परिवारों तक पहुंचाने की अपील की। उन्होंने कहा कि संकट की इस घड़ी में प्रभावित परिवारों को हर संभव मदद और सहयोग मिलना चाहिए।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित