सहरसा , जून 22 -- नेपाल के जल ग्रहण क्षेत्र में लगातार वर्षा होने के कारण पूर्व कोसी नदी के जलस्तर में लगातार वृद्धि हो रही है।

सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार कोसी बराज नियंत्रण कक्ष से 1 लाख 86 हजार 385 क्यूसेक पानी दर्ज किया गया, इसके बाद कोसी बराज के 56 फाटकों में से 22 फाटकों को खोल दिया गया है और बढ़ नियंत्रण कक्ष के अभियंता इसकी लगातार निगरानी कर रहे हैं।

इस संबंध में कोसी बराज बाढ़ नियंत्रण कक्ष का कहना है कि पूर्वी और पश्चिमी कोसी नहर में पानी नहीं छोड़ा गया। पूर्वी एवं पश्चिमी कोसी तटबंध के सभी संवेदनशील बिंदुओं पर निगरानी की जा रही है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित