यरूशलम , अगस्त 09 -- इज़रायल के प्रधानमंत्री बेंजामिन नेतन्याहू ने गाज़ा संघर्ष को समाप्त करने के लिए अमेरिका समर्थित 15-सूत्रीय योजना को खारिज कर दिया है। उन्होंने स्पष्ट किया है कि जब तक हमास पूरी तरह से हथियार डालना स्वीकार नहीं कर लेता, तब तक इज़रायली सेना पीछे नहीं हटेगी। इसके साथ ही उन्होंने यह भी घोषणा की कि उनके प्रधानमंत्री रहते हुए कभी भी फ़िलिस्तीन राज्य की स्थापना नहीं होगी।

श्री नेतन्याहू ने अमेरिकी प्रस्ताव पर अपने पहले प्रत्यक्ष बयान में कहा कि इज़रायल इस 15-सूत्री दस्तावेज़ को अस्वीकार करता है। उन्होंने साफ कर दिया कि उनकी सरकार अमेरिकी पहल के मुख्य बिंदुओं को स्वीकार नहीं करेगी।

दूसरी ओर, हमास ने अमेरिका और मध्यस्थ देशों से अपील की है कि वे श्री नेतन्याहू पर इस योजना का पालन करने का दबाव बनाएं। हमास के राजनीतिक ब्यूरो सदस्य बासेम नईम ने कहा कि मध्यस्थों और अमेरिका को श्री नेतन्याहू और उनकी सरकार पर दबाव डालना चाहिए ताकि वे आंतरिक राजनीतिक और चुनावी कारणों से इस प्रक्रिया में बाधा न डालें।

श्री नेतन्याहू ने कहा कि अमेरिकी प्रस्ताव की कुछ बातें इज़रायल को स्वीकार्य हैं और कुछ नहीं और इज़रायल अपनी बात पर कायम रहना जानता है। उन्होंने कहा कि गाज़ा या वेस्ट बैंक में फ़िलिस्तीनी राज्य नहीं बनने दिया जाएगा।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित