मुंबई , अप्रैल 23 -- अभिनेता कुणाल ठाकुर अपनी पिछली सीरीज़ 'ट्रायल' के बाद 'ग्लोरी' के साथ एक नया और सशक्त पहलू दिखाने के लिए तैयार हैं।
एक मई को प्रीमियर होने जा रही नेटफ्लिक्स सीरीज़ 'ग्लोरी' में कुणाल एक बॉक्सर की दमदार भूमिका निभाते नजर आनेवाले हैं।
पुलकित सम्राट और दिव्येंदु के साथ एक दमदार एंसेंबल कास्ट से सजी 'ग्लोरी' में हर किरदार महत्वाकांक्षा, प्रतिद्वंद्विता और निजी संघर्षों के बीच अपनी कहानी बुनता नज़र आनेवाला है। ऐसे में बॉक्सर के रूप में कुणाल की एंट्री इस तेज़ और भावनात्मक कहानी के केंद्र में ना सिर्फ उन्हें स्थापित करती है, बल्कि अपने किरदार के माध्यम से वे शारीरिक ताकत और भावनात्मक गहराई को भी दर्शाते हैं।
गौरतलब है कि पहली बार स्क्रीन पर बॉक्सर का दमदार किरदार निभाने के लिए कुणाल ने खास तैयारी की है। इसके लिए उन्होंने विशेष रूप से खेल की अनुशासन और उसकी रॉ एनर्जी को भी बखूबी समझते हुए इसे अपनाया है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित