मुंबई , मई 29 -- भिनेता मिहिर आहूजा ने हाल ही में सोशल मीडिया पर भारतीय वायुसेना के ऐतिहासिक मिशन 'ऑपरेशन सफेद सागर' के नायकों को श्रद्धांजलि देते हुए नेटफ्लिक्स की आगामी सीरीज़ 'ऑपरेशन सफेद सागर' से अपना पहला लुक साझा किया। मिहिर ने एक युवा एयर फोर्स पायलट के किरदार की झलक दिखाई। यह पोस्ट 26 मई को शेयर की गई थी, जो खास इसलिए भी थी क्योंकि इसी दिन साल 1999 में कारगिल युद्ध के दौरान भारतीय वायुसेना का ऐतिहासिक अभियान 'ऑपरेशन सफेद सागर' शुरू किया गया था, जो ऑपरेशन विजय के समर्थन में चलाया गया था।
सच्ची घटनाओं पर आधारित 'ऑपरेशन सफेद सागर' कारगिल युद्ध के दौरान भारतीय वायुसेना के साहसिक मिशन की कहानी दिखाती है। यह भारत के सैन्य इतिहास के सबसे महत्वपूर्ण हवाई अभियानों में से एक से प्रेरित है। नेटफ्लिक्स की इस सीरीज़ में मिहिर आहूजा के साथ सिद्धार्थ, जिमी शेरगिल, अभय वर्मा, दिया मिर्जा, प्राजक्ता कोली, आदिल हुसैन और तारुक रैना जैसे कलाकार नज़र आएंगे। इस सीरीज़ को अभिजीत सिंह परमार, मेहबूब पीएस बरार और कुशल श्रीवास्तव ने बनाया है, जबकि निर्देशन ओनी सेन ने किया है।
इस झलक को साझा करते हुए मिहिर ने दर्शकों को उस तैयारी, अनुशासन और भावनात्मक सफर की एक छोटी सी झलक दी, जो एक एयर फोर्स ऑफिसर के किरदार को निभाने के पीछे रही। साथ ही उन्होंने उन असली नायकों के साहस को भी सलाम किया, जो इस ऐतिहासिक मिशन का हिस्सा थे।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित