श्रीनगर , जुलाई 20 -- जम्मू-कश्मीर को पूर्ण राज्य का दर्जा बहाल करने की मांग को लेकर नेशनल कॉन्फ्रेंस (नेकां) सोमवार को राष्ट्रीय राजधानी में विरोध प्रदर्शन करेगी।
पार्टी अध्यक्ष फारूक अब्दुल्ला इस प्रदर्शन का नेतृत्व करेंगे।
नेकां ने एक बयान में कहा कि विरोध प्रदर्शन पृथ्वीराज रोड से शुरू होगा, जहां पार्टी के नेता और विधायक एकत्र होंगे एवं एक साथ आगे बढ़ेंगे।
यह विरोध प्रदर्शन संसद के मॉनसून सत्र के पहले दिन हो रहा है और यह जम्मू-कश्मीर को पूर्ण राज्य का दर्जा और संवैधानिक गारंटी बहाल करने के लिए पार्टी के अभियान का हिस्सा है।
नेकां ने अपनी इस मांग के लिए इंडिया गठबंधन की पार्टियों से भी समर्थन मांगा था। पार्टी ने दिल्ली प्रशासन से जंतर-मंतर पर विरोध प्रदर्शन करने की इजाज़त मांगी थी, लेकिन उसे मंज़ूरी नहीं मिली, जिसके बाद उसने पृथ्वीराज रोड से मार्च शुरू करने का फ़ैसला किया।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित