भरतपुर , जून 13 -- हरियाणा में नूंह सदर थाना क्षेत्र में शनिवार को सुबह दिल्ली-मुंबई एक्सप्रेस-वे पर हुई सड़क दुर्घटना में राजस्थान में सवाई माधोपुर के चार लोगों की मौत हो गयी जबकि दो अन्य घायल हो गये।
सूत्राें ने बताया कि फिरोजपुर झिरका क्षेत्र में बघौला के पास जयपुर से दिल्ली जा रही एक कार सुबह सड़क किनारे खड़े केले से भरे आयशर कैंटर से पीछे से टकरा गयी। इससे एक महिला, एक युवक, एक किशोरी और एक बालक की मौत हो गयी, जबकि जवाहर लाल (55) और चार वर्षीय अक्षय कुमार घायल हो गये।
घायलों को जयपुर भेज दिया गया है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित