गोपालगंज, नवंबर 05 -- िहार नशामुक्ति अभियान अंतर्गत गोपालगंज जिला प्रशासन की ओर से बुधवार को जिले के विभिन्न स्थलों पर नुक्कड़ नाटक का मंचन कराया गया। बैकुंठपुर के दिघवा दुबौली, सिधवलिया एवं मॉडल स्कूल परिसर बैकुंठपुरमें नुक्कड़ नाटक के माध्यम से नशे के दुष्परिणामों के प्रति लोगों को जागरूक किया गया।

इस दौरान कलाकारों ने प्रभावशाली प्रस्तुति के माध्यम से नशे से होने वाले सामाजिक, आर्थिक एवं पारिवारिक दुष्प्रभावों को दर्शाया तथा लोगों को नशे से दूर रहने का संदेश दिया।

साथ ही स्थानीय नागरिकों को नशामुक्त बिहार के निर्माण में सक्रिय सहभागिता निभाने तथा समाज को नशामुक्त बनाने में अपनी जिम्मेदारी सुनिश्चित करने के लिए प्रेरित किया गया।

उल्लेखनीय है कि जीविका दीदी द्वारा विभिन्न पंचायतों में बिहार नशामुक्त अभियान अंतर्गत आम लोगों को शपथ भी दिलाई गई।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित