अलवर , जुलाई 15 -- राजस्थान में कोटपूतली -बहरोड़ जिले के नीमराना थाना क्षेत्र में पुलिस ने अवैध रूप से भंडारित किए गए करीब आठ लाख रुपये के पटाखों का जखीरा जब्त किया है।
पुलिस अधीक्षक सतवीर सिंह ने बुधवार को बताया कि थाना प्रभारी सुरेन्द्र यादव के नेतृत्व में गठित पुलिस दल ने मंगलवार शाम को मोहित गोयल (26) से अवैध पटाखों से भरी 58 पेटियां और तीन प्लास्टिक के कट्टों में भरे पटाखे बरामद किए, जिनकी अनुमानित कीमत करीब आठ लाख रुपये बताई जा रही है।
पुलिस ने मौके से एक आरोपी को गिरफ्तार कर उसके खिलाफ मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित