नयी दिल्ली , दिसम्बर 19 -- भारत ने नीदरलैंड के साथ विभिन्न क्षेत्रों में सहयोग के दायरे को बढाते हुए सेमीकंडक्टर, डिजिटल और साइबरस्पेस आदि क्षेत्रों में भी सहयोग बढाने की पेशकश की है। विदेश मंत्री डा.एस जयशंकर ने शुक्रवार को यहां नीदरलैंड के विदेश मंत्री डेविड वैन वील के साथ वार्ता से पहले अपने प्रारंभिक वक्तव्य में कहा कि भारत नीदरलैंड के साथ द्विपक्षीय और यूरोपीय संघ के महत्वपूर्ण देश के रूप में अपने संबंधों को खासा महत्व देता है। उन्होंने कहा कि दोनों देशों के बीच पिछले कुछ महीनों में कई महत्वपूर्ण समझौते हुए हैं जिनसे द्विपक्षीय सहयोग में नए आयाम जुड़े हैं।

उन्होंने कहा कि भारत को यूरोपीय संघ के साथ मुक्त व्यापार समझौते में भी नीदरलैंड से समर्थन की उम्मीद है। उन्होंने कहा कि दोनों देशों के बीच समुद्री क्षेत्र में रणनीतिक साझेदारी है और कृषि, स्वास्थ्य, विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी और जहाजरानी क्षेत्र में बहुत मजबूत सहयोग है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित