सुपौल , मार्च 10 -- बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने सोमवार को सुपौल जिले में 570 करोड़ रूपये की 213 विकास योजनाओं का उद्घाटन एवं शिलान्यास किया।

मुख्यमंत्री श्री कुमार ने आज समृद्धि यात्रा के क्रम में सुपौल जिले के निर्मली अनुमंडल कार्यालय के मैदान में 570 करोड़ रुपये की लागत से 213 योजनाओं का रिमोट के माध्यम से शिलापट्ट अनावरण कर उद्घाटन एवं शिलान्यास किया। इनमें 135 करोड़ रुपये की लागत से 129 योजनाओं का उद्घाटन तथा 335 करोड़ रुपये की लागत से 84 योजनाओं का शिलान्यास शामिल है।

श्री कुमार ने निर्मली स्थित निर्मली रिंग बांध (सिपाही चौक) के जीर्णोद्धार कार्य का निरीक्षण किया। उन्होंने निरीक्षण के क्रम में 1721.97 लाख रुपये की लागत से पश्चिमी तटबंध प्रमंडल निर्मली, सुपौल अन्तर्गत सिकरहट्टा-मझारी निम्न बांध, डगमरा मार्जिनल बांध, निर्मली घेरा बांध की मरम्मति एवं सड़क निर्माण कार्य तथा 591.92 लाख रुपये की लागत से छातापुर एवं त्रिवेणीगंज प्रखंड में सूरसर नदी के निरंतर प्रवाह के लिये अवरोध हटाने का कार्य का रिमोट के माध्यम से शिलापट्ट अनावरण कर उद्घाटन किया।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित