पटना , जनवरी 28 -- बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने महाराष्ट्र के बारामती जिले में हुये विमान हादसे में महाराष्ट्र के उप मुख्यमंत्री एवं राष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टी के प्रमुख अजित पवार के असामयिक निधन पर गहरी शोक संवेदना व्यक्त की है। मुख्यमंत्री श्री कुमार ने कहा है कि यह विमान हादसा अत्यंत पीड़ादायक है और वह इस घटना से मर्माहत हैं।

मुख्यमंत्री श्री कुमार ने अपने शोक संदेश में कहा है कि अजित पवार एक कर्मठ एवं कुशल राजनेता थे। महाराष्ट्र की राजनीति में उनका अहम योगदान था। वे मृदुभाषी, बेहद मिलनसार एवं लोगों के बीच काफी लोकप्रिय थे। उनके निधन से न केवल महाराष्ट्र बल्कि पूरे देश के राजनीतिक एवं सामाजिक क्षेत्र में अपूरणीय क्षति हुई है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित