पटना, अप्रैल 13 -- बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने सोमवार को राज्यवासियों एवं देशवासियों को बैसाखी की शुभकामनायें दीं।
मुख्यमंत्री श्री कुमार ने अपने शुभकामना संदेश में कहा कि बैसाखी का पर्व किसानों के जीवन में उमंग और उल्लास का संचार करता है। उन्होंने कहा कि फसल तैयार होने पर खुशी व्यक्त करने वाला यह पर्व देश के विभिन्न भागों में विविध लोक पर्वों के रूप में मनाया जाता है।
मुख्यमंत्री श्री कुमार ने अपने संदेश में कहा कि इस पर्व पर हमें समाज में समरसता तथा पारस्परिक सौहार्द्र बढ़ाने और समर्पण की भावना से सेवा का संकल्प लेना चाहिए।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित