पटना, मार्च 29 -- बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने मैट्रिक की परीक्षा में सफल होने वाले छात्र-छात्राओं को हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं दी हैं।

इस बार परीक्षा में 81.79 प्रतिशत परीक्षार्थी सफल हुये हैं। इसमें छात्राओं की उतीर्णता का प्रतिशत 86.23 है, जबकि छात्रों की उत्तीर्णता का प्रतिशत 84.09 है।

मुख्यमंत्री श्री कुमार ने कहा कि इस बार मैट्रिक की परीक्षा में दो छात्राओं ने संयुक्त रूप से टॉप किया है, साथ ही कुल मिलाकर सभी छात्राओं का प्रदर्शन भी अच्छा रहा है। उन्होंने छात्राओं के इस प्रदर्शन पर प्रसन्नता व्यक्त करते हुये कहा कि इसके लिये छात्राओं के साथ ही उनके अभिभावक भी बधाई के पात्र हैं। उन्होंने कहा कि छात्राओं की यह उपलब्धि महिला सशक्तीकरण का बड़ा उदाहरण है। बालिकाओं के लिए राज्य सरकार की ओर से चलाई जा रही विभिन्न योजनाओं से उनका आत्मविश्वास बढ़ा है और वो हर क्षेत्र में निरंतर प्रगति कर रही हैं।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित