पटना , फरवरी 21 -- बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने शनिवार को बिहार कैंसर कॉन्क्लेव-2026 का उद्घाटन किया।

इस अवसर पर आयोजकों ने मुख्यमंत्री श्री कुमार को प्रतीक चिह्न एवं पुष्प गुच्छ भेंटकर उनका स्वागत किया। इस कैंसर कॉन्क्लेव का आयोजन 21 एवं 22 फरवरी को किया गया है, जिसमें देश भर के प्रतिष्ठित चिकित्सक और विशेषज्ञ भाग ले रहे हैं।

बिहार कैंसर कॉन्क्लेव-2026 में कैंसर के निदान, उपचार और रोगियों के नवीनतम सेवाओं के संबंध में मंथन किया जायेगा। साथ ही इस कार्यक्रम के माध्यम से बिहार में कैंसर के प्रति लोगों को जागरूक भी किया जायेगा।

कार्यक्रम में मुख्यमंत्री के प्रधान सचिव दीपक कुमार, मुख्यमंत्री के सचिव कुमार रवि, जिलाधिकारी डॉ. त्यागराजन एस.एम, वरीय पुलिस अधीक्षक कार्तिकेय के. शर्मा, डॉ. ए.ए. हई, डॉ. अभिषेक आनंद सहित अन्य चिकित्सकगण एवं वरीय अधिकारी उपस्थित थे।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित