पटना , सितंबर 24 -- जनता दल यूनाइटेड (जदयू) के राष्ट्रीय अध्यक्ष एवं बिहार के पूर्व मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने बाढ़ पीड़ितों की सहायता के लिए अपने एक माह का वेतन मुख्यमंत्री राहत कोष में दिया है।
श्री कुमार ने आज मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी को इसका चेक सौंपा।
पूर्व मुख्यमंत्री ने कहा कि उनका हमेशा से मानना रहा है कि राज्य के खजाने पर पहला अधिकार आपदा पीड़ितों का है। बाढ़ की इस कठिन घड़ी में बिहार सरकार पूरी तत्परता के साथ प्रभावित परिवारों के लिए राहत एवं पुनर्वास का कार्य कर रही है।
श्री कुमार ने कहा कि ऐसे समय में सरकार के प्रयासों में सहयोग करना सभी का दायित्व है। उन्होंने कहा कि जनप्रतिनिधियों और सक्षम लोगों को भी आगे आकर अंशदान करना चाहिए, जिससे बाढ़ पीड़ितों को राहत पहुंचाने के सरकार के प्रयासों को और मजबूती मिल सके।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित