पटना, मार्च 16 -- बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने सोमवार को पटना समाहरणालय भवन का निरीक्षण किया।
मुख्यमंत्री श्री कुमार ने इस दौरान पटना समाहरणालय के विकासात्मक कार्यों का जायजा भी लिया। उन्होंने समाहरणालय भवन के पांचवे तले पर मीटिंग हॉल, उप विकास आयुक्त-जिला परिषद कार्यालय, अनुमंडल पदाधिकारी सदर कार्यालय का मुआयना किया।
मुख्यमंत्री श्री कुमार ने समाहरणालय के सभी तल का भी मुआयना किया।उन्होंने पटना के कलेक्टेरियट घाट से सभ्यता द्वार तक बनायी जानेवाली सड़क निर्माण कार्य का भी जायजा लिया। उन्होंने कहा कि इस सड़क के बन जाने से छठ वर्तियों को पूजा में सहूलियत होगी, मॉर्निंग वॉक करने वाले लोगों को भी इससे सुविधा मिलेगी साथ ही कल्केटेरियट घाट की भव्यता और बढ़ जाएगी।
श्री कुमार ने अधिकारियों को कलेक्टेरियट घाट से सभ्यता द्वार तक बनने वाली सड़क के निर्माण कार्य को जल्द पूरा करने का निर्देश दिया।उन्होंने समाहरणालय परिसर में बनने वाले वरीय पुलिस अधीक्षक कार्यालय को जल्द पूरा करने का निर्देश दिया।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित