पटना , दिसम्बर 14 -- बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने नितिन नबीन को भारतीय जनता पार्टी ( भाजपा) का राष्ट्रीय कार्यकारी अध्यक्ष नियुक्त किये जाने पर हार्दिक बधाई एवं शुभकामनायें दी हैं।

मुख्यमंत्री श्री कुमार ने कहा कि बहुत खुशी की बात है कि बिहार के रहने वाले श्री नबीन को भाजपा का राष्ट्रीय कार्यकारी अध्यक्ष नियुक्त किया गया है। वे 5वीं बार विधायक निर्वाचित हुये हैं और बिहार सरकार के मंत्रिमंडल में ऊर्जावान सहयोगी के रूप में कार्य कर रहे हैं।

श्री कुमार ने कहा कि श्री नबीन एक समर्पित और अनुशासित राजनीतिज्ञ हैं। उन्होंने कहा कि उन्हें उम्मीद है कि उनकी इस नई जिम्मेदारी से भाजपा को और मजबूती मिलेगी। ईश्वर से उनके उत्तम स्वास्थ्य एवं उज्ज्वल कार्यकाल की कामना है।

मुख्यमंत्री ने श्री नबीन से दूरभाष पर वार्ता भी की और उन्हें अपनी बधाई एवं शुभकामनायें दी।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित