पटना , जनवरी 21 -- बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार को बुधवार को एक अणे मार्ग स्थित 'संकल्प' में इंडियन रजिस्टर क्वालिटी सिस्टम्स के प्रतिनिधियों ने सामान्य प्रशासन विभाग की ओर से किए गए विभागीय सुधार एवं नवाचार लिये अंतर्राष्ट्रीय गुणवत्ता मानक आईएओ 9001:2015 प्रमाणन का प्रमाण-पत्र भेंट किया ।

बिहार सरकार के सामान्य प्रशासन विभाग को अंतर्राष्ट्रीय गुणवत्ता मानक आईएसओ 9001:2015 प्रमाणन प्रदान किया गया है। यह प्रमाणन इंडियन रजिस्टर क्वालिटी सिस्टम्स द्वारा 12 जनवरी 2026 को सामान्य प्रशासन विभाग के अपर मुख्य सचिव डॉ. बी. राजेन्दर को प्रदान किया गया है, जो वर्ष 2029 तक वैध रहेगा।

सामान्य प्रशासन विभाग द्वारा विगत तीन वर्षों में कार्यस्थल के नवीनीकरण, सुव्यवस्थितीकरण, विभागीय कार्य प्रणाली में आमूल-चूल सुधार, पारदर्शिता तथा नवाचार को प्राथमिकता देते हुए आईएसओ 9001:2015 प्रमाणन प्राप्त करने की दिशा में सतत् प्रयास किए गए हैं।

इस अवसर पर मुख्यमंत्री के प्रधान सचिव दीपक कुमार, सामान्य प्रशासन विभाग के अपर मुख्य सचिव डॉ. बी. राजेंदर, मुख्यमंत्री के सचिव अनुपम कुमार, कुमार रवि, सामान्य प्रशासन विभाग के सचिव मोहम्मद सोहैल, मुख्यमंत्री के सचिव डॉ. चंद्रशेखर सिंह, सामान्य प्रशासन विभाग के विशेष सचिव संजय कुमार, इंडियन रजिस्टर क्वालिटी सिस्टम्स के डी.जी.एम. तरूण स्वरूप एवं आफताब आलम सहित सामान्य सामान्य प्रशासन विभाग के अन्य अधिकारी उपस्थित थे।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित