पटना , जुलाई 28 -- जनसुराज के प्रदेश अध्यक्ष मनोज भारती ने मंगलवार को बांकीपुर विधानसभा उपचुनाव में राष्ट्रीय जनतांत्रिक गठबंधन (राजग) प्रत्याशी नीरज सिन्हा के पक्ष में पूर्व मुख्यमंत्री नीतीश कुमार की ओर से जारी वीडियों को फेक बताया और कहा कि सत्तारूढ़ गठबंधन एआई से बनाये गये वीडियों के माध्यम जनता की सहनुभूति लेने का प्रयास कर रहा है।
श्री भारती ने आज संवाददाताओं को संबोधित करते हुए कहा कि भाजपा बांकीपुर उपचुनाव में कई भ्रामक प्रचार सामग्रियों का इस्तेमाल कर रही है और पूर्व मुख्यमंत्री नीतीश कुमार का एआई से बनाया गया वीडियो उसी की एक कड़ी है।
श्री भारती ने कहा कि उनका भाजपा से आग्रह है कि जो बातें वीडियो में बोली गई हैं, वही बातें वह पूर्व मुख्यमंत्री के मुख से सार्वजनिक तौर से कहला कर दिखाए। उन्होंने कहा कि पराजय की कगार पर खड़ी भाजपा के पास अब यही अंतिम अस्त्र बच गया था। उन्होंने कहा कि सभी को मालूम है कि मुख्यमंत्री अब इस तरह के वीडियों जारी करने की हालत में नहीं हैं और उन्होंने चुनाव प्रचार से भी दूरी बना रखी है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित