पटना , सितंबर 05 -- बिहार के पूर्व मुख्यमंत्री एवं जनता दल यूनाइटेड (जदयू) के राष्ट्रीय अध्यक्ष नीतीश कुमार ने महान दार्शनिक, शिक्षाविद् एवं भारत के पूर्व राष्ट्रपति डॉ. सर्वपल्ली राधाकृष्णन की जयंती पर उन्हें श्रद्धापूर्वक नमन किया।

श्री कुमार ने इस अवसर पर कहा कि डॉ. राधाकृष्णन ने शिक्षा को राष्ट्र निर्माण, सामाजिक चेतना और मानव विकास का सबसे प्रभावी माध्यम माना। उनके विचार आज भी हमारी शिक्षा व्यवस्था को जनोन्मुखी, गुणवत्तापूर्ण और मूल्य आधारित बनाने की प्रेरणा देते हैं।

पूर्व मुख्यमंत्री ने कहा कि राष्ट्रीय जनतांत्रिक गठबंधन (राजग) के नेतृत्व में बिहार सरकार ने शिक्षा को विकास और सामाजिक परिवर्तन की प्राथमिकता बनाया है। हमारा संकल्प है कि समाज के हर वर्ग, विशेषकर गरीब, वंचित और ग्रामीण क्षेत्रों के बच्चों तक गुणवत्तापूर्ण शिक्षा की पहुंच सुनिश्चित हो, ताकि कोई भी प्रतिभा आर्थिक अभाव के कारण अवसरों से वंचित न रहे।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित