पटना , अगस्त 16 -- बिहार के पूर्व मुख्यमंत्री और जनता दल यूनाइटेड (जदयू) के राष्ट्रीय अध्यक्ष नीतीश कुमार रविवार को पटना स्थित मेदांता अस्पताल पहुंचे और बिहार सरकार के मंत्री भगवान सिंह कुशवाहा से मुलाकात कर उनके स्वास्थ्य की जानकारी ली।

श्री कुशवाहा को अचानक अस्वस्थ होने के बाद अस्पताल में भर्ती कराया गया था।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित