पटना , जून 27 -- जनता दल यूनाइटेड (जदयू) के राष्ट्रीय अध्यक्ष और पूर्व मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने शनिवार को पटना के गर्दनीबाग स्थित ''बापू टावर'' का भ्रमण किया। श्री कुमार ने इस दौरान पूरे परिसर का निरीक्षण किया और आधुनिक तकनीकों के माध्यम से प्रदर्शित राष्ट्रपिता महात्मा गांधी के प्रारंभिक जीवन से लेकर स्वतंत्रता संग्राम से जुड़ी स्मृतियों एवं प्रदर्शनियों का अवलोकन किया।
श्री नीतीश कुमार के आगमन पर बापू टावर में मौजूद प्रदेशभर से आए स्कूली बच्चों, आम दर्शकों एवं पर्यटकों में उत्साह का माहौल देखा गया। परिसर के भ्रमण के दौरान नीतीश कुमार ने वहाँ उपस्थित स्कूली छात्रों और युवाओं से मुलाकात की तथा सभी का अभिवादन स्वीकार किया।
इसके साथ ही नीतीश कुमार ने बापू टावर की व्यवस्था संभाल रहे अधिकारियों एवं कर्मियों से भी बातचीत की तथा यहाँ आने वाले आगंतुकों एवं पर्यटकों के लिए बेहतर एवं सुव्यवस्थित व्यवस्थाएँ सुनिश्चित करने पर भी बल दिया।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित