पटना, जुलाई 12 -- जनता दल यूनाइटेड (जदयू) के राष्ट्रीय अध्यक्ष तथा बिहार के पूर्व मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने रविवार को पटना स्थित बापू टावर में सेंट जेवियर्स हाई स्कूल के छात्र-छात्राओं की ओर से आयोजित महात्मा गांधी से संबंधित मूल एवं दुर्लभ संग्रहों की एक दिवसीय प्रदर्शनी का दीप प्रज्ज्वलित कर उद्घाटन किया।
इस अवसर पर श्री कुमार का स्वागत छात्र-छात्राओं ने पौधा भेंट कर किया। श्री कुमार ने भी विद्यार्थियों से आत्मीय संवाद तथा उनका उत्साहवर्धन किया और इस प्रकार के ज्ञानवर्धक एवं प्रेरणादायी आयोजन के लिए उनकी सराहना की।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित