पटना, अक्टूबर 18 -- जनता दल यूनाइटेड (जदयू) के राष्ट्रीय अध्यक्ष और बिहार के पूर्व मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने रविवार को पटना के विभिन्न प्रमुख मंदिरों में दर्शन-पूजन कर प्रदेशवासियों के सुख, शांति, समृद्धि एवं खुशहाली की मंगलकामना की। इस अवसर पर श्री कुमार ने अगमकुआँ स्थित शीतला माता मंदिर, बड़ी पटन देवी मंदिर, छोटी पटन देवी मंदिर, गोलघर के सामने राजेंद्र स्मारक के समीप स्थित काली मंदिर तथा गर्दनीबाग स्थित ठाकुरबाड़ी में श्रद्धापूर्वक पूजा-अर्चना की। उन्होंने ईश्वर से बिहार की निरंतर प्रगति, राज्य में शांति एवं सामाजिक सद्भाव और प्रत्येक परिवार के जीवन में सुख-समृद्धि बनाए रखने की प्रार्थना की।
इस अवसर पर उप-मुख्यमंत्री विजय कुमार चौधरी एवं विधान परिषद में सत्तारूढ़ दल के उप-नेता सह विधान पार्षद ललन कुमार सर्राफ भी उपस्थित थे।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित