पटना , नवंबर 07 -- ल जनता यूनाइटेड (जदयू)के राष्ट्रीय अध्यक्ष एवं बिहार के पूर्व मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने प्रकाश पर्व दीपावली के अवसर पर प्रदेश एवं देशवासियों को हार्दिक बधाई और शुभकामनाएं दी हैं।

पूर्व मुख्यमंत्री ने कामना की कि दीपावली का प्रकाश सभी के जीवन में सुख, शांति, समृद्धि और खुशहाली लेकर आए तथा समाज में प्रेम, भाईचारे और सद्भाव की भावना मजबूत हो।

श्री कुमार ने अपने शुभकामना संदेश में कहा कि दीपावली प्रकाश, उल्लास और सकारात्मकता का महापर्व है। यह त्योहार हमें अंधकार से प्रकाश की ओर बढ़ने तथा जीवन में प्रेम, सद्भाव और मानवीय मूल्यों को आत्मसात करने की प्रेरणा देता है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित