पटना , जुलाई 31 -- नता दल यूनाइटेड (जदयू) के राष्ट्रीय अध्यक्ष एवं बिहार के पूर्व मुख्यमंत्री सह राज्यसभा सदस्य नीतीश कुमार ने शुक्रवार को पटना स्थित डाॅ. ए.पी.जे. अब्दुल कलाम साइंस सिटी के भ्रमण के दौरान विभिन्न विज्ञान दीर्घाओं एवं आधुनिक सुविधाओं का अवलोकन किया।श्री कुमार ने अधिकारियों से साइंस सिटी के संचालन, रख-रखाव एवं आगंतुकों के लिए उपलब्ध सुविधाओं की जानकारी प्राप्त की।

श्री कुमार ने कहा कि डाॅ.ए.पी.जे. अब्दुल कलाम साइंस सिटी बिहार में विज्ञान, नवाचार एवं वैज्ञानिक सोच को बढ़ावा देने की दिशा में एक महत्वपूर्ण पहल है। उन्होंने कहा कि यह केंद्र विद्यार्थियों, युवाओं एवं आम नागरिकों में विज्ञान के प्रति रुचि विकसित करने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाएगा।उन्होंने अधिकारियों को निर्देश दिये कि साइंस सिटी में आने वाले विद्यार्थियों एवं पर्यटकों को बेहतर सुविधाएं उपलब्ध कराई जाएं तथा इसे विज्ञान एवं शिक्षा का एक उत्कृष्ट केंद्र बनाया जाए।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित