पटना , जुलाई 08 -- बिहार के पूर्व मुख्यमंत्री और जनता दल यूनाइटेड(जदयू) के राष्ट्रीय अध्यक्ष नीतीश कुमार ने बुधवार को जदयू प्रदेश कार्यालय पहुंचकर पार्टी के नेताओं, पदाधिकारियों और कार्यकर्ताओं से आत्मीय भेंट की तथा संगठनात्मक गतिविधियों की जानकारी ली।
श्री कुमार ने प्रदेश कार्यालय का भ्रमण कर वहां की व्यवस्थाओं का अवलोकन किया। उनके आगमन पर बड़ी संख्या में मौजूद कार्यकर्ताओं और पदाधिकारियों ने जोरदार नारों के साथ उनका गर्मजोशी से स्वागत एवं अभिनंदन किया। उनके आगमन से प्रदेश कार्यालय परिसर में उत्साह और ऊर्जा का माहौल देखने को मिला।
इस अवसर पर श्री कुमार ने उपस्थित वरिष्ठ नेताओं, पदाधिकारियों एवं कार्यकर्ताओं से बातचीत की और संगठन से जुड़े विभिन्न विषयों पर जानकारी प्राप्त की।
कार्यक्रम में विधान परिषद में सत्तारूढ़ दल के उपनेता ललन कुमार सर्राफ सहित पार्टी के कई वरिष्ठ नेता, पदाधिकारी एवं कार्यकर्ता उपस्थित थे।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित