पटना , अगस्त 01 -- जनतादल यूनाइटेड (जदयू) के प्रदेश प्रवक्ता शंभूनाथ सिन्हा एवं चंदन कुमार सिंह ने संयुक्त बयान जारी कर कहा कि पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष एवं पूर्व मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के वर्ष 2025 से 2030 के बीच पांच वर्षों में राज्य के युवाओं को एक करोड़ सरकारी नौकरी एवं रोजगार उपलब्ध कराने के संकल्प को वर्तमान राष्ट्रीय जनतांत्रिक गठबन(राजग) सरकार आगे बढ़ा रही है।

जदयू ने बयान जारी कर कहा कि इसी संकल्प को साकार करने की दिशा में राज्य सरकार लगातार ठोस एवं युवा हितैषी निर्णय ले रही है। विभिन्न विभागों में 1 लाख 72 हजार नई भर्तियों की घोषणा इस बात का स्पष्ट प्रमाण है कि सरकार युवाओं को रोजगार उपलब्ध कराने के अपने वादे पर गंभीरता से काम कर रही है। इसके अतिरिक्त हाल ही में टीआरई-4 के माध्यम से 32 हजार से अधिक शिक्षकों की बहाली का निर्णय भी शिक्षा व्यवस्था को सुदृढ़ करने के साथ-साथ हजारों युवाओं को रोजगार उपलब्ध कराने की दिशा में एक और महत्वपूर्ण पहल है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित