पटना , मई 20 -- जनता दल यूनाइटेड (जदयू) की प्रदेश प्रवक्ता श्रीमती अंजुम आरा ने बुधवार को कहा कि ''सहयोग शिविर'' नीतीश कुमार के विजन को नई गति दे रहा है।श्रीमती अंजुम आरा ने आज बयान जारी कर कहा कि बिहार की राष्ट्रीय जनतांत्रिक गठबंधन (राजग) सरकार द्वारा शुरू किया गया ''सहयोग शिविर'' राज्य में सुशासन, जवाबदेही और जनसरोकार आधारित प्रशासन को और अधिक मजबूत करने की दिशा में एक ऐतिहासिक एवं दूरदर्शी पहल है। उन्होंने कहा कि यह अभियान नीतीश कुमार की दूरदर्शी सोच ''साथ निश्चय पार्ट-3, सबका सम्मान, जीवन आसान'' के विजन से प्रेरित है।
जदयू की प्रदेश प्रवक्ता ने कहा कि ''सहयोग शिविर'' लोकतंत्र को जमीनी स्तर पर और अधिक सशक्त बनाने का प्रभावी माध्यम साबित होगा। इससे सरकार और आम नागरिकों के बीच विश्वास, संवाद और सहभागिता को नई मजबूती मिलेगी। साथ ही सरकारी योजनाओं और सेवाओं की पारदर्शी एवं प्रभावी पहुंच सुनिश्चित हो सकेगी।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित