पटना , मई 07 -- बिहार जनता दल यूनाईटेड (जदयू) के अध्यक्ष उमेश सिंह कुशवाहा ने गुरूवार को कहा कि राष्ट्रीय जनतांत्रिक गठबंधन (राजग)की नवगठित टीम प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के मार्गदर्शन, नीतीश कुमार के अनुभवी नेतृत्व एवं मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी के कुशल नेतृत्व में, विकास, सुशासन एवं जनसेवा के क्षेत्रों में उत्कृष्ट कार्य करते हुए राज्य को प्रगति एवं समृद्धि की नई ऊँचाइयों तक पहुँचाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाएगी।
श्री कुशवाहा ने बिहार मंत्रिमंडल के नवनिर्वाचित सदस्यों को हार्दिक बधाई एवं उनके उज्ज्वल कार्यकाल के लिए शुभकामनाएँ दी हैं।
श्री कुशवाहा ने गुरुवार को जारी अपने वक्तव्य में कहा कि श्री नीतीश कुमार जी द्वारा बिहार में स्थापित ''न्याय के साथ विकास'' की सुदृढ़़ नींव को यह नई सरकार और अधिक सशक्त करेगी तथा प्रदेश को प्रगति, समृद्धि एवं सामाजिक समरसता की दिशा में अग्रसर करेगी। उन्होंने कहा कि आने वाले वर्षों में बिहार को देश के शीर्ष 5 विकसित राज्यों में शामिल करने के संकल्प को साकार करने की दिशा में भी राजग सरकार प्रतिबद्ध एवं दृढ़संकल्पित है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित