पटना , अप्रैल 11 -- जनता दल यूनाईटेड (जदयू) की प्रदेश प्रवक्ता अंजुम आरा ने शनिवार को कहा कि मुख्यमंत्री नीतीश कुमार का 20 वर्षों का सार्वजनिक जीवन केवल सत्ता का अध्याय नहीं, बल्कि संघर्ष, संकल्प और व्यापक सामाजिक बदलाव की एक प्रेरक गाथा है।
श्रीमती अंजुम आरा ने आज बयान जारी कर कहा कि बिहार ने एक ऐसे नेतृत्व को करीब से देखा है, जिसने केवल शासन नहीं किया, बल्कि राज्य की पहचान को नई दिशा दी। उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री श्री कुमार का 20 वर्षों का सार्वजनिक जीवन केवल सत्ता का अध्याय नहीं, बल्कि संघर्ष, संकल्प और व्यापक सामाजिक बदलाव की एक प्रेरक गाथा है।
जदयू प्रवक्ता ने कहा कि एक समय था जब बिहार को 'जंगल राज' कहकर उपहास का विषय बनाया जाता था, आज वही बिहार विकास, सुशासन और आत्मसम्मान की मिसाल बनकर देश के सामने मजबूती से खड़ा है। उन्होंने कहा कि यह बदलाव अचानक नहीं आया-इसके पीछे वर्षों की दूरदृष्टि, नीति-निर्माण की स्पष्टता और जनसेवा के प्रति सच्ची प्रतिबद्धता रही है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित