चंडीगढ़ , जुलाई 21 -- हरियाणा के फरीदाबाद निवासी और नीट (यूजी)-2026 में अखिल भारतीय रैंक (एआईआर)-2 हासिल करने वाले पांशुल बंसल ने सोमवार को चंडीगढ़ स्थित मुख्यमंत्री आवास पर हरियाणा के मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी से शिष्टाचार भेंट की।

श्री सैनी ने पांशुल को उनकी शानदार उपलब्धि पर बधाई देते हुए कहा कि उनकी सफलता हरियाणा ही नहीं, बल्कि पूरे देश के युवाओं के लिए प्रेरणा है।

मुख्यमंत्री ने कहा कि पांशुल की मेहनत अनुशासन समर्पण और लक्ष्य के प्रति प्रतिबद्धता यह साबित करती है कि दृढ़ संकल्प से किसी भी लक्ष्य को हासिल किया जा सकता है। उन्होंने कहा कि हरियाणा के युवा शिक्षा, खेल, विज्ञान और तकनीक सहित विभिन्न क्षेत्रों में उत्कृष्ट प्रदर्शन कर राज्य और देश का नाम रोशन कर रहे हैं तथा पांशुल की उपलब्धि इसकी एक और मिसाल है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित