नयी दिल्ली , मई 12 -- राष्ट्रीय परीक्षा एजेंसी (एनटीए) के महानिदेशक अभिषेक सिंह ने मंगलवार को कहा है कि नीट-यूजी 2026 पेपर लीक मामले में शामिल किसी भी शख्स को बख्शा नहीं जाएगा और नयी परीक्षा पूरी तरह निष्पक्ष तरीके से कराई जाएगी जिसका शेडयूल अगले दस दिनों के भीतर जारी कर दिया जायेगा।

श्री सिंह ने यहां संवाददाताओं से कहा कि यह मामला अब केंद्रीय जांच ब्यूरो (सीबीआई) के हवाले कर दिया गया है। उन्होंने कहा, "हमने यह मामला सीबीआई को सौंप दिया है। सभी मुजरिमों को पकड़कर जेल भेजा जाएगा ताकि होनहार छात्रों के भविष्य पर कोई आंच न आए।" श्री सिंह ने यह भी साफ किया कि दोबारा होने वाली परीक्षा के लिए छात्रों से कोई भी अतिरिक्त फीस नहीं ली जाएगी और पहली परीक्षा की फीस भी वापस करने का इंतजाम किया जाएगा।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित