नयी दिल्ली , जुलाई 23 -- भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के अध्यक्ष एवं राज्यसभा सांसद नितिन नवीन ने कांग्रेस और अन्य विपक्ष दलों को नीट मुद्दे पर संसद में चर्चा करने की चुनौती देते हुए कहा है कि सरकार उनके हर सवाल का जवाब देने के लिए पूरी तरह तैयार है।
श्री नवीन ने गुरुवार को सोशल मीडिया एक्स पर लिखा कि कांग्रेस समेत पूरा विपक्ष चर्चा से भाग रहा है, क्योंकि वे जानते हैं कि जैसे ही वे सदन में आएंगे, देश की जनता और युवाओं के सामने उनका दोहरा चरित्र पूरी तरह से उजागर हो जाएगा।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित