, Oct. 1 -- इसके बाद प्रश्न पत्र लीक होने का मामला उजागर हुआ और केंद्र सरकार ने मामले की जांच सीबीआई को सौंप दी। 23 जून 2024 को सीबीआई ने इस मामले में प्राथमिकी आर सी 224/ 2024 के रुप में दर्ज की थी । अदालत में यह मामला आर सी 6 ई/ 2024 के रूप में दर्ज है । इस मामले में सीबीआई ने 54 लोगों के खिलाफ आरोप पत्र दाखिल किया है।
पूर्व में यह मामला सीबीआई के विशेष न्यायिक दंडाधिकारी की अदालत में लंबित था। मामले में सरकारी कर्मचारियों की संलिप्तता पाए जाने के बाद भ्रष्टाचार निरोधक अधिनियम की धाराएं जोड़ी गई, जिसके बाद मामले का अभिलेख सीबीआई की विशेष अदालत संख्या दो के न्यायालय में स्थानांतरित कर दिया गया है ।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित