मुंबई, एक अगस्त (वार्ता) राष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टी (शरद पवार) की सांसद सुप्रिया सुले ने नीट पेपर लीक मामले में जांच के लिए संयुक्त संसदीय समिति (जेपीसी) के गठन का सुझाव देते हुए विशेष जांच दल के गठन की मांग की है।
उन्होंने महान समाज सुधारक और साहित्यकार अन्नाभाऊ साठे की जयंती पर यहां उन्हें पुष्पांजलि अर्पित करने के बाद संवाददाताओं से बातचीत में नीट पेपर लीक की निष्पक्ष जांच कराने पर जोर दिया। उन्होंने इस मामले में विशेष जांच दल के गठन की मांग की और सुझाव दिया कि सरकार इस गंभीर मुद्दे पर विचार के लिए सर्वदलीय बैठक बुला सकती है या संयुक्त संसदीय समिति का गठन कर सकती है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित