पटना , अक्टूबर 14 -- नीट यूजी-2024 प्रश्नपत्र लीक मामले में सीबीआई के विशेष न्यायाधीश मोहम्मद रुस्तम की अदालत में बुधवार को स्पीडी ट्रायल के दौरान तीसरे गवाह के रूप में झारखंड के हजारीबाग स्थित ओएसिस स्कूल के शिक्षक कुणाल अभिषेक की गवाही दर्ज की गई।
इस मामले की अगली सुनवाई 15 अक्टूबर को होगी।
सीबीआई के विशेष लोक अभियोजक सत्यजीत सिंह ने गवाह का मुख्य परीक्षण और प्रति-परीक्षण कराया। दोनों प्रक्रियाएं पूरी होने के बाद अदालत ने गवाह को उन्मुक्त कर दिया।
विशेष लोक अभियोजक ने बताया कि ओएसिस स्कूल से ही प्रश्नपत्र लीक होने का आरोप है। अदालत में इस मामले में 54 आरोपियों में 53 के खिलाफ स्पीडी ट्रायल के तहत की जा रही है। एक आरोपी फरार है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित