उज्जैन , जून 18 -- रेल प्रशासन ने यात्रियों की अतिरिक्त भीड़ एवं नीट परीक्षा के दौरान बढ़ने वाली यात्रा मांग को देखते हुए रेलवे प्रशासन ने इंदौर-भोपाल- रतलाम तथा डॉ. अम्बेडकर नगर-बांद्रा टर्मिनस के मध्य विशेष किराये पर स्पेशल ट्रेनों का संचालन करने का निर्णय लिया है। इन ट्रेनों के संचालन से मध्यप्रदेश एवं महाराष्ट्र-गुजरात के यात्रियों को महत्वपूर्ण राहत मिलेगी।
पश्चिम रेलवे रतलाम मंडल के जनसंपर्क अधिकारी श्री मुकेश कुमार ने जारी विज्ञप्ति में बताया कि ट्रेन संख्या 09354/09353 इंदौर-भोपाल-रतलाम स्पेशल गाड़ी संख्या 09354 इंदौर-भोपाल स्पेशल 20 जून को इंदौर से 11.25 बजे रवाना होकर फतेहाबाद चंद्रावतीगंज, बड़नगर ,रतलाम, नागदा, उज्जैन, मक्सी, शुजालपुर एवं सीहोर होते हुए उसी दिन 19.00 बजे भोपाल पहुँचेगी। इसी प्रकारट्रेन संख्या 09353 भोपाल-रतलाम स्पेशल, को भोपाल से 19.40 बजे चलकर रतलाम मंडल के सीहोर, शुजालपुर, मक्सी,उज्जैन, नागदा होतेहुए अगले दिन रतलाम स्टेशन पर 00.55 बजे पहुँचेगी।
उन्होंने बताया कि यह ट्रेन दोनों दिशाओं में फतेहाबाद चंद्रावतीगंज, बड़नगर, रतलाम,नागदा, उज्जैन, मक्सी, शाजापुर, सीहोर, संत हिरदाराम नगर एवं भोपाल स्टेशनों पर ठहरेगी। वापसी में यह ट्रेन फतेहाबाद चंद्रावतीगंज, बड़नगर नहीं जायेगी। इस ट्रेन में स्लीपर क्लास एवं जनरल सकेंड क्लास कोच होंगे।
इसी प्रकार ट्रेन संख्या 09352/09351 डॉ. अम्बेडकर नगर-बांद्रा टर्मिनस स्पेशल ट्रेन संख्या 09352 डॉ. अम्बेडकर नगर-बांद्रा टर्मिनस स्पेशल, 19 जून . कल. को डॉ. अम्बेडकर नगर से रात्रि 23.00 बजे चलकर इंदौर, उज्जैन, रतलाम एवं दाहोद होते हुए आगले दिन 15.40 बजे बांद्रा टर्मिनस पहुँचेगी।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित